Breaking News
Amit Shahnwnuttarakhand

अमित शाह का दौरा तय करेगा नेताओं का भविष्य

Amit Shahnwnuttarakhand

देहरादून (ब्यूरो)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आ रहे हैं तो तय है कि वह सरकार के छह माह के कार्यकाल की समीक्षा भी करेंगे और चर्चा यहां तक है कि उन्होंने सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी अपने पास तलब कर लिया है जिससे कि आंकलन करेंगे कि आखिरकार जिन्हें मंत्री का पद सौंपा गया था उन्होंने राज्य के हित में क्या-क्या काम किये और अपने विभाग को उत्थान पर ले जाने के लिए क्या-क्या योजनायें राज्यवासियों को परोस पाये हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है भाजपा के चंद मंत्रियों व विधायकों की धडकने तेज होती जा रही है और यह भी आशंका उठ रही है कि अमित शाह के सामने हरिद्वार के लगभग आधा दर्जन विधायक सतपाल महाराज के पक्ष में आगे आकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर निशाना साध सकते हैं क्योंकि जिस तरह से हरिद्वार के दो विधायकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए हैं उसको लेकर भाजपा के अन्दर भी महासंग्राम छिडा हुआ है कि यह मुकदमें एक रणनीति के तहत दर्ज कराये गये हैं? उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 19 व 20 सितंबर को देहरादून में मैराथन बैठकें करेंगे। लगभग 36 घंटे में शाह की 21 बैठकों का कार्यक्रम अब तक तय है।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *