
उत्तरकाशी (संवाददाता)। डुंडा ब्लॉक के कमद में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को विधिक जानकारी के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर योजनाओं के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की जांच तथा निश्शुल्क दवाईयां ली। इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन किया गया। गाजणा पट्टी के कमद में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला जल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डीपी गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता कोई सामान खरीदता है तो उसे उसकी रसीद लेनी चाहिए, ताकि सामान खराब होने पर उसकी शिकायत की जा सके। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथलेश झा ने शिविर में आए लोगों को फौजदारी सहित विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज हेमंत ङ्क्षसह राणा ने बताया कि कोई भी गरीब व्यक्ति का वाद न्यायालय में विचाराधीन है और वह वकील रखने में समक्ष नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निश्शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट ने शिविर के आयोजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में इस प्रकार के दूर दराज के क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किए जाने के लिए आग्रह किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. लोकेश एवं फार्मासिस्ट खुशपाल सिहं चौहान ने 110 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे निश्शुल्क दवाई वितरित की। इस मौके पर एडवोकेट जेपी नौटियाल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता देवेन्द्र ङ्क्षसह नेगी, केपी भट्ट, दीपक कुमार राणा, शांति लाल, बचन लाल, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
The National News
80774 114648Hello! Fantastic post! Please when I could see a follow up! 648409
327427 593139Youre so cool! I dont suppose Ive learn something like this before. So very good to search out any person with some special thoughts on this subject. realy thanks for starting this up. this web site is one thing thats wanted on the net, somebody with a bit originality. valuable job for bringing one thing new to the internet! 558493