Breaking News
gangotri dham

गंगोत्री धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

gangotri dham

बागेश्वर (संवाददाता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत एक दल मंगलवार को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने दल को हरी झंडी दिखाई। तीर्थ यात्रियों के दल में 19 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और हर सुविधा का लाभ रखा गया है। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक के जो भी वरिष्ठ नागरिक बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम जाना चाहते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, वह अपना पंजीकरण जिला पर्यटन अधिकारी कार्यालय, टीआरसी बैजनाथ और कौसानी में करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यहां हरीश सिंह बिष्ट, केआर आर्या, विजय पांडे, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *