Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

रुडकी (संवाददाता)। श्रावण मास के कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने ग्राम प्रधानों और अन्य लोगों के साथ बैठक की। पुलिस ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों का सहयोग मांगा। कांवड़ मेला 17 जुलाई से शुरू हो रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर डीएस रावत ने कोतवाली परिसर में आयोजित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और अन्य लोगों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आस्था के इस मेले को संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान वह ग्राम चौकीदारों की जिम्मेदारी भी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस को सहयोग करें ताकि मेले में आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष की ओर से प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे डॉ. शमशाद ने कहा कि नगर पालिका परिषद अपनी ओर से शिव भक्तों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल सफाई व्यवस्था तथा पथ प्रकाश के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है ताकि शिव भक्तों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विभिनन गांवों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो गांव के युवा पुलिस के साथ खड़े होकर पुलिस की पूरी मदद करेंगे। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, नीटू कुमार, राजेश वालिया, असगर अली जाफरी, मनोज नायक, सतीश प्रधान, मुकेश त्यागी, राजीव राणा आदि मौजूद रहे। बैठक में कोतवाल प्रदीप चौहान शहर चौकी प्रभारी आमिर खान उप निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
The National News