Breaking News
lpg gas

रसोई गैस की सप्लाई न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने लगाई एसडीएम से गुहार

lpg gas

विकासनगर (संवाददाता)। दस दिनों से क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जल्द क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति सुचारू कराने का अनुरोध किया है। मंगलवार सुबह स्थानीय उपभोक्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से कालसी स्थित पल्लवी गैस एजेंसी ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। बताया कि दस दिन पूर्व तक कालसी एजेंसी क्षेत्र में सुचारू रूप से रसोई गैस की सप्लाई कर रही थी। लेकिन, उपभोक्ताओं के एजेंसी से स्लिप मांगे जाने के बाद उन्होंने सप्लाई बंद कर दी। जबकि, उपभोक्ता एजेंसी को कालसी से चकराता तक का किराया भी देने को तैयार हैं। उन्होंने एसडीएम से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई सुचारू कराने की मांग की। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिलाया कि जल्द एजेंसी प्रबंधक से वार्ता कर क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई सुचारू कराई जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा, कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, पूर्व सभासद कैंट नैन सिंह राणा, सभासद कमल राणा, आनंद राणा, ममता चांदना, संजय जैन, राजेन्द्र जोशी, नवीन जैन, हरमोहन आनंद, गीताराम शर्मा, साकेत कुमार, केशर चौहान, प्रताप सिंह, हरचरण सिंह, अमित अरोरा, अनूप चौरसिया आदि शामिल रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

5 comments

  1. 209407 146319I believe 1 of your advertisements triggered my internet browser to resize, you may want to put that on your blacklist. 998065

  2. 476382 511765The planet are really secret by having temperate garden which are generally beautiful, rrncluding a jungle that is certainly surely profligate featuring so many systems by way of example the game courses, golf method and in addition private pools. Hotel reviews 9

  3. 131902 17236The Spirit with the Lord is with them that fear him. 318990

  4. 903782 252958I was suggested this weblog by way of my cousin. Im no longer confident whether or not this put up is written by him as nobody else realize such detailed about my trouble. Youre great! Thanks! 72753

  5. 856093 964754I believe other internet site proprietors should take this website as an model, very clean and superb user genial style . 605742

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *