Related Articles

(फिल्मी दुनिया) । सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म राधे श्याम चर्चा में हैं। हाल में इस फिल्म से अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें उनके किरदार का परिचय कराया गया था। वहीं बुधवार को इस फिल्म से सुपरस्टार प्रभास का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास के किरदार का परिचय भी कराया गया है।
फिल्म राधे श्याम से प्रभास के इस फर्स्ट लुक को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर साझा किया है। तरण आदर्श ने लिखा-प्रभास का फर्स्ट लुक: राधे श्याम में प्रभास विक्रमदित्य के रूप में हैं। राधे कृष्णा कुमार निर्देशित इस फिल्म में उसके साथ पूजा हेगड़े हैं। भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।
फिल्म राधे श्याम के इस फर्स्ट लुक में प्रभास एक कार के ऊपर बैठे हुए हैं। तस्वीर में प्रभास कोर्ट पैंट पहने हुए हैं और चश्मा लगाए हैं। प्रभास के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास के किरदार का नाम विक्रमादित्य बताया गया है। वहीं फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के किरदार का नाम प्रेरणा है।
फिल्म राधे श्याम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म राधे श्याम राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है और इसे टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। फिल्म राधे श्याम को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
The National News
792826 811927Hello. Neat post. There is an issue with your internet site in firefox, and you may want to test this The browser could be the market chief and a big part of other individuals will miss your wonderful writing because of this dilemma. 390983