Breaking News
earth day rally

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

earth day rally

पौड़ी (संवाददाता)। विश्व पृथ्वी दिवस पर पौड़ी में परिवर्तन पब्लिक स्कूल कांडा सितोन्स्यूं ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने, पेड़-पौधे लगाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील लोगों से की। रैली सिविल लाइन से होते हुए माल रोड, बस स्टेशन, धारा रोड से डीएम कार्यालय तक निकाली गई। वहीं, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में यूकोस्ट के तहत रसायन विज्ञान की ओर से आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें रेडियो आईसोटोप विशेषज्ञ ने छात्रों को रेडियो आईसोटोप, सामाजिक हित में उसके उपयोग, वर्तमान दौर में महत्व, चिकित्सा, उद्योग, पर्यावरण, जल संसाधन, कृषि, उद्यान, जलवायु परिवर्तन में उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। व्याख्यान में स्नात्तक, स्नात्तकोत्तर व शोध छात्रों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रमों में परिवर्तन स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जुयाल, हिमांशु जुयाल, बीना जुयाल, वीरेंद्र खंकरियाल, चांदनी, कल्पना पंवार, प्रो. प्रभाकर बडोनी, प्रो. एमसी पुरोहित, प्रो. बीएस तोमर, प्रो. केसी पुरोहित, रितु ठाकुर, प्रो. यूसी गैरोला, डा. सीबी कोटनाला, डा. प्रांजलि पुरोहित, डा. सीपी नौटियाल, सोहन सिंह, डा. राजेश डंगवाल आदि मौजूद रहे। फोटो-23पीएयू 3.जेपीजीकैप्शन-पौड़ी में रविवार को पृथ्वी दिवस पर जनजागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 334797 693536Jeden Tag stellt man sich die Frage Was Koche Ich Heute?! Zerbrechen Sie sich nicht den Kopf, besuchen Sie uns am besten direkt auf unserer Webseite uns lassen Sie sich inspirieren 208234

  2. 986821 807955you use a great blog here! do you wish to have the invite posts in my small blog? 30231

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *