Breaking News
676

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को जिला कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का भ्रमण कराया

676

चमोली उत्तराखंड से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 10, 11 व 12 की छात्राओं को एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को जिला अस्पताल, पुलिस थाना, पोस्ट आॅफिस, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, सहकारिता बैंक, कोषागार, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय एवं न्याय भवन गोपेश्वर में होने वाली विविध गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की जानकारियां दी गई। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने छात्राओं को जिला कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का भ्रमण कराकर प्रशासनिक गतिविधियों एवं दैनिक कार्यो की जानकारियां दी। इस दौरान छात्राओं को जिला कार्यालय में मालखाना, अभिलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, भू-लेख अनुभाग, कोषागार तथा आपदा प्रबन्धन कार्यालय में संचालित प्रशासनिक कार्यो एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारियां दी गई। मालखाने में पुराने जमाने की प्रचलित विभिन्न मुद्रा एवं आभूषण की जानकारियां लेकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई। वही सूचना केन्द्र में जिलाधिकारी ने छात्राओं को सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के बारे में जानकारी दी। आपदा प्रबन्धन कार्यालय के भ्रमण के दौरान छात्राओं को जिला आपात परिचालन केन्द्र के विभिन्न दूरभाष नंबरों एवं आपदा के दौरान संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल, पुलिस थाना, पोस्ट आॅफिस, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, सहकारिता बैंक, कोषागार, विकास भवन तथा न्याय भवन गोपेश्वर के भ्रमण के दौरान भी छात्राओं को अनेक जानकारियां दी गई। शैक्षिक भ्रमण में राइका बछेर, टंगसा, डुंग्री-मैकोट, माणा-घिंघराण एवं ग्वाड-देवलधार की दो-दो छात्राएं शामिल थी। शैक्षिक भ्रमण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, सीडीपीओ सोएब हुसैन, अध्यापक अजीत नेगी, खिलाप सिंह गडिया, हरीश टम्टा, भरत सिंह चैहान, पृथ्वी सिंह रावत सहित राइका माणा घिंघराण की छात्रा साक्षी व शिवानी, राइका डुंग्री-मैकोट की छात्रा सलोनी व शोभा रावत, राइका टंगसा की छात्रा तमन्ना व सुनीता, राइका बछेर की छात्रा मोनिका व अराधना तथा राइका ग्वाड-देवलधार की छात्रा सोनी व साक्षी कुंवर शामिल थी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 185320 628486Hey! Very good stuff, please keep us posted when you post something like that! 440209

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *