Breaking News
dri nk water

रोज 8 ग्लास पानी पीना है जरूरी, जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

dri nk water

माना जाता है कि सभी को रोज 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए, इससे बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी से होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन क्या सच में हम सभी को हर दिन आठ ग्लास पानी पीना जरूरी है? चलिए जानते हैं इस बात में कितना दम है।
कहां से आई 8 ग्लास पानी की थ्योरी
साल 1945 में अमेरिका में फूड ऐंड न्यूट्रिशन बोर्ड द्वारा लोगों को रोजाना करीब 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी गई थी। इस बात को आज तक फॉलो किया जाता है और न सिर्फ यूएस बल्कि दुनियाभर में।
बात जो हो गई मिस
हालांकि, यह बात कम ही लोग जानते हैं कि इस पॉप्युलर आइडिया के साथ एक और बात को हाइलाइट किया गया था। वह बात थी कि व्यक्ति को 2.5 लीटर लिक्विड इनटेक रखना चाहिए लेकिन इसका बड़ा हिस्सा लोगों को उनकी डेली डायट जिसमें सब्जियां, जूस, फ्रूट्स शामिल होते हैं उससे मिल जाता है।
कितना पानी सही
रोजाना किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए यह उसकी लाइफस्टाइल, फूड हैबिट्स आदि पर निर्भर करता है। इसके अनुसार ही पानी का इनटेक घटाया या बढ़ाया जाना चाहिए।
व्यायाम
ऐसे लोग जो ज्यादा वर्कआउट व एक्सर्साइज करते हैं उनके लिए रोजाना 2.5 लीटर पानी काफी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ऐक्टिविटीज से ज्यादा पसीना आता है जो शरीर में मौजूद हाइड्रेशन लेवल को कम करता है। ऐसे में उन्हें एक्सर्साइज नहीं करने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा पानी पीना चाहिए।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 767158 360982learning toys can enable your kids to develop their motor skills quite easily;; 705663

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *