
देहरादून (संवाददाता)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के आवास पर आज दर्जनों भाजपाईयों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं एनएसयूआई ने एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार को अब युवा देगा जवाब। प्रीतम सिंह के आवास पर आज मसूरी शहर अध्यक्ष एनएसयूआई के सचिन थापली, लक्ष्मी सिंह चौहान व सुमेन्द्र सिंह वोहरा के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा से भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गये। जिनमें नितिन रावत, नितिन थापली, मोहन सिंह थापली, सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के स्थानीय वैडिंग प्वांइट में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी से इस चुनाव में अब युवा जवाब लेगा।
The National News
954281 466160Thanks for all your efforts that you have put in this. very fascinating info . 444139