Breaking News
street light

गलियों में पसरे अंधेरे को दूर करने की मांग की

street light

रुडकी (संवाददाता)। रुड़की के राजेंद्र नगर की गली नंबर 11 की महिलाओं ने नगर निगम अफसरों से गलियों में पसरे अंधेरे को दूर करने की मांग ही। पथ प्रकाश प्रभारी ने सोमवार तक पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारु करने का आश्वासन राजेंद्र नगर की महिलाओं को दिया। रुड़की के राजेंद्र नगर की गली नंबर 11 में पथ प्रकाश की व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है। गली में पसरे अंधेरे के कारण रात के वक्त लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं ने पथ प्रकाश प्रभारी नरेश कुमार सिंह को शिकायत कर गली में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। पथ प्रकाश प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने महिलाओं को सोमवार तक गली में पसरे अंधेरे को दूर करने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में आशा धस्माना, रीतू त्यागी, मीनू, कविता सैनी, रेखा, बेबी, कमला रावत, ब्रजेश शर्मा, रीतू, मंजू आदि थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 351865 649546Its rare knowledgeable folks within this topic, nevertheless, you seem like theres far more you are talking about! Thanks 192951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *