Breaking News
jungle fire uk

जंगलों में लगी आग को बुझाने की मांग की

jungle fire uk

नई टिहरी (संवाददाता)। लंबगांव क्षेत्र के जंगलों में लगी बूझने का नाम नहीं ले रही है। जंगलों में लगी आग पर काबू न पाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगलों में लगी आग को बुझाने की मांग की है। प्रतापनगर क्षेत्र भदूरा, द्विजलाघाटी सहित कई अन्य जंगल इन दिनों आग की लपटों से धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग को काबू न करने से क्षेत्र में धुंध छाने के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चों को दिक्कत हो रही है। जंगलों में लगी आग से जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं जंगलों में लगी आग से कई तरह पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। लंबगांव वन विभाग रेंज दफ्तर के आस-पास के जंगल भी आग की भेंट चढऩे से नहीं बचा पाए है। स्थानीय निवासी संजय पंवार, हर्षमणी डिमरी, राहुल प्रसाद गैरोला, सुरेंद्र सिंह, बचनलाल आदि का कहना कि बीते कई दिनों से क्षेत्र के जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं लेकिन वन विभाग जंगलों में लगी आग को काबू नहीं कर पा रहा है।

Check Also

सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक : मुख्यमंत्री

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान …

One comment

  1. Don’t have brawn tenderness slow you blue. Apply our hemp derived thc gummies to experience dissipated CBD articulate relief powerful where you penury it. strong CBD thrash, CBD ointment, and CBD topical oil color engross cursorily to soothe huffy musculus and pelt along up convalescence. staring for jock and active life style, this targeted CBD relief proceed you proceed comfortably. domesticise your mobility with high-potency CBD skin care and CBD trouble stand-in intersection. Order instinctive CBD formula now and experience the right physical gain of staring CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *