Breaking News
ima ww

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएमए में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल के माध्यम से करेंगे शिलान्यास

ima ww

देहरादून (सू ब्यूरो) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितम्बर को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3ः30 बजे किया जायेगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमाण्डेंट ले. जनरल जे.एस. नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएमए में दो टनल (अन्डरपास) बनेंगे। एक आर-पार जाने के लिए और एक आने के लिए। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी। इसलिए रक्षा मंत्री जी से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही अपनी सहमति दी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मन्त्री का आभार व्यक्त किया। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 973363 327212This is the very first time I frequented your web page and to thispoint? I amazed with the analysis you made to make this actual put up amazing. 476493

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *