Breaking News
protest

अश्लील वीडियो और फोटो मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर सभासद और स्थानीय लोगों का धरना

 

– पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सभासद ने लक्ष्मण झूला पुल में शुरू किया क्रमिक अनशन

protest

देहरादून/ ऋषिकेश (दीपक राणा)। थाना मुनिकीरेती के तपोवन एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अश्लील वीडियो शूट करने और उसे विज्ञापन के तौर पर सोशल मीडिया में शेयर करने का मामला गर्मआता जा रहा है पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट नगर पालिका ढालवाला मुनी की रेती के सभासद गजेंद्र सजवाण समेत स्थानीय लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, इसके लिए सभासद और अन्य लोगों ने शनिवार से लक्ष्मण झूला पुल पर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों 27 वर्षीय फ्रांस की महिला ने एक अश्लील वीडियो सूट कराकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी ।वीडियो तपोवन में स्थित एक होटल के कमरे और लक्ष्मण झूला पुल पर फिल्माया गया था। जिस पर नगर पालिका ढालवाला मुनी की रेती के सभासद गजेंद्र सजवाण और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी, सभी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।साथ ही बवाल हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विदेशी फ्रेंच महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसको थाने से ही जमानत मिल गई थी, उस पर दौरान महिला ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। इसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया साथ ही पुलिस ने अश्लील वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर को भी गिरफ्तार कर लिया  और न्यायालय में पेश करने से पूर्व फोटोग्राफर का नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन चिकित्सालय में करोना एंटीजन टेस्ट लिया गया। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसकी जानकारी मुनी की रेती थाना प्रभारी ने नरेंद्र नगर स्थित न्यायालय को दी जिसके बाद उसे फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर अश्लील वीडियो फिल्माए गए होटल को प्रशासन ने सील कर दिया मगर सभासद और स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए, सभासद में पुलिस की अ1जांच पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि इस मामले में संलिप्त अन्य विदेशियों की जानकारी नहीं जुटाई गई। साथ ही अश्लील वीडियो फिल्माए गए होटल के मालिक पर कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य से तीर्थ नगरी के लोगों की आस्था हो को ठेस पहुंचती है शनिवार को इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सभासद और स्थानीय लोगों ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल पर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू किया प्रदर्शनकारियों में श्रीजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, शंकर नौटियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, संदीप भंडारी, मुकेश कंसवाल, मनोज थपलियाल, जग्गी पवार, आयुष, सोनू थपलियाल आदि उपस्थित थे

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 887463 287149Id must talk with you here. Which is not some thing I do! I spend time reading an write-up that could get individuals to feel. Also, appreciate your permitting me to comment! 935619

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *