Breaking News
r

फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

r

देहरादून/ ऋषिकेश (दीपक राणा)। दिनांक 05-09-2020 को वादी नरेश चंद्र कुकरेती पुत्र श्री ललित मोहन कुकरेती निवासी प्रतीत नगर रायवाला देहरादून के द्वारा थाना हाजा पर एक लिखित तहरीर बाबत द्वारा कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नामक कंपनी के प्रबन्धको द्वारा प्राधिकृत ना होने के बावजूद जनपद देहरादून व अन्य जनपद व राज्यो मे फर्जी तरीके से लोगो को गुमराह कर कम्पनी की ब्रांच खोलकर फर्जी खाते खोलकर लोगो से आरडी, एफडी व डेली डिपाजिट स्कीम व लोन देने के नाम पर लोगो से धोखाधडी करने के सम्बन्ध मे लिखित तहरीरी दी । इसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-113/2020 धारा- 406,420 आईपीसी बनाम कमल भारती आदि पंजीकृत किया गया| उक्त कम्पनी के सम्बन्ध मे एसटीएफ ( आर्थिक अपराध शाखा) देहरादून द्वारा भी जांच की जा रही थी ।

विवेचना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायवाला के नेतृत्व में टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश दिए गए|

दौराने विवेचना व एसटीएफ की जांच मे पाया की 1-कमल भारती पुत्र हीरालाल भारती निवासी ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश एवं 2-नसीबुद्दीन पुत्र हसमत अली निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून एवं अन्य के द्वारा जनवरी 2018 मे फर्जी तरीके व गलत तथ्यो के आधार पर कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा करीब 23 ब्रांच खोली गयी जिसमे से 13 ब्राचें देहरादून व 01 ब्रांच कोटद्वार व 05 ब्रांच नजीवाबाद व 03 ब्रांच मध्य प्रदेश मे खोली गयी थी, जिनमे करीब 9000/- ग्राहको के खाते खोलकर आरडी, एफडी व डेली डिपाजिट स्कीम व लोन के नाम पर कम्पनी ने करीब 28 करोड रूपये प्राप्त किये व कुछ ग्राहको को मैच्योरिटी की रकम भुगतान के बाद अधिकांश लोगो को उनकी रकम का भुगतान नही किया गया है। व कम्पनी लोगो की रकम देने मे असमर्थ है व कम्पनी के खाते वर्तमान मे कोई धनराशि शेष नही है ।वादी श्री नरेश कुकरेती द्वारा बताया गया की रायवाला ब्रांच मे कम्पनी के करीब 110 खाताधारको के 40लाख रूपये की धनराशि नही लौटायी गयी है, व कम्पनी के प्रबन्धको से सम्पर्क नही हो पा रहा है व वह लोगो का पैसा धोखाधडी से प्राप्त कर भाग गये है। विवेचना /जांच मे आये कम्पनी के विरूध प्राप्त तथ्यो के आधार पर बामुश्किल कम्पनी के प्रबंध निदेशक कमल भारती व निदेशक नसीबुद्दीन को पूछताछ हेतु बुलाया व पूछताछ मे दोनो द्वारा कम्पनी का निदेशक होना बताया, दोनो व्यक्तियो द्वारा संयुक्त रूप से कम्पनी के खाते मे प्राप्त समस्त धनराशि का स्वयं आहरण कर विभिन्न जगह उपयोग करना बताया । व कम्पनी के ग्राहको की करोडो रूपये की बकाया धनराशि देने मे असमर्थता जाहिर की व फर्जी कम्पनी के संचालन करने के सम्बन्ध मे माफी मांगी उक्त दोनो कंपनी के निदेशकों/ अभियुक्तो को थाना रायवाला पुलिस द्वारा बाद जांच व बयान सम्बन्धित मु0अ0स0 113/20 धारा 406/420/120बी भादवि0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया ।

अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण व उनके साथियो द्वारा फर्जी कंपनी की कई ब्रांच जगह-जगह खोलकर आरडी, एफडी मैच्योरिटी में पैसे को दुगना-तिगुना करने व अधिक ब्याज दर देने का लालच देकर धोखाधडी से लोगो का पैसा जमा कराया जाना व लोगो की रकम हडपना तथा बाद में उनका पैसा ना देकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है|

*नाम पता अभियुक्त गण*-
1- कमल भारती पुत्र हीरालाल भारती निवासी ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश( प्रबंध निदेशक)
2- नसीमुद्दीन पुत्र हसमत अली निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून (निदेशक)

*नोट*- अभियुक्त व कम्पनी का प्रबन्धक निदेशक कमल भारती बी.ए. पास है जो पूर्व मे कोरियर कम्पनी मे डाक बाटने का काम करता था व उसके पश्चात जनशक्ति कोपरेटिव/जनबन्धन निधि कंपनी मे वर्ष 2018 तक एजेन्ट के रूप मे कार्य करता था व जनबन्धन निधि के संचालक के जेल जाने के बाद कमल भारती द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ जनवरी 2018 मे उक्त फर्जी कम्पनी खोली व अभियुक्त नसीमुद्दीन 5वी कक्षा पास है व पूर्व मे दिहाडी मजदूरी का कार्य करता था व वर्ष 2017 मे जनबन्धन निधि मे एजेन्ट के रूप मे कार्य करता था व 2018 मे जनबन्धन निधि के सचांलक के जेल जाने के बाद उक्त कम्पनी खोली गयी व कम्पनी का रजिस्टर्ड आफिस भी अपने घर ग्राम जमनपुर सेलाकुईं जनपद देहरादून मे खोला गया । रायवाला ब्रांच के अतिरिक्त अन्य जगह कम्पनी की स्थापित ब्रांचो से जानकारी की जा रही है।

*पुलिस टीम*-
1- श्री हेमंत खंडूरी थानाध्यक्ष रायवाला
2- श्री दिनेश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायवाला
3- उप निरीक्षक विनोद कुमार
4- कांस्टेबल सचिन सैनी
5- कांस्टेबल दिनेश
6- कांस्टेबल पंकज कुमार

Check Also

Wild Robin Casino No Deposit Bonus A Player’s Ultimate Advantage

The world of online gambling is constantly evolving, and one of the most enticing features …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *