Breaking News
Kapil Sibbal

2जी: फैसले से जोश में आई कांग्रेस

हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Kapil Sibbal

नई दिल्ली । यूपीए-2 के कार्यकाल में हुए सबसे बड़े 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी और तत्कालीन कैग प्रमुख विनोद राय को आड़े हाथों ले रही है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस घोटाले के आरोपों पर हम विपक्ष में आए, वह घोटाला हुआ ही नहीं। राज्यसभा में इस मामले पर जोरदार हंगामा हुआ। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने कहा है, साबित हो गया कि विपक्ष के झूठ का घोटाला हुआ है। बिना किसी सबूत के यूपीए सरकार पर निराधार आरोप लगाए गए। सिब्बल ने कहा, तत्कालीन कैग विनोद राय ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ साजिश की थी। इस फैसले ने साबित कर दिया है कि राय की निष्ठा किस ओर थी। जब मैंने जीरो लास की बात कही थी तो तत्कालीन विपक्ष और आनलाइन ट्रोलर्स ने मुझे निशाने पर लिया था। आज यूपीए सरकार की बात पर मुहर लगाई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। कोर्ट के फैसले से आरोप बेबुनियाद साबित हुए। खराब नीयत से आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पूर्व सीएजी विनोद राय को देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि विनोद राय इस वक्त बीसीसीआई के प्रशासक समिति (सीओए) के प्रमुख हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक हाई प्रोफाइल 2 लाख करोड़ के घोटाले में सरकार के वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों के शामिल होने की बातें पूरी तरह से निराधार थीं। हम हमेशा यही कहते रहे और मुझे बेहद खुशी है कि आज सत्य की जीत हुई है। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भी फैसले पर खुशी जताई और कहा कि निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। देश की न्यायपालिका ने वैसे ही काम किया जैसे उसे करना चाहिए।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

One comment

  1. 461124 140846Cheapest player speeches and toasts, or maybe toasts. continue to be brought about real estate . during evening reception tend to be likely to just be comic, witty and therefore instructive as nicely. best man speeches no cost 862184

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *