Breaking News

किसानों के बहाने अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है कांग्रेस : भगत

हताश विपक्ष कर रहा किसानो को गुमराह

त्रिवेंद्र सिंह रावत पर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ भाजपा उच्चतम  न्यायालय जाएगी: भगत

देहरादून 15 जनवरी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नही आ रही है और अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिए वह किसानो का कन्धा इस्तेमाल कर आंदोलन के लिए उकसा रही है। भगत ने कहा कि नए कृषि कानून किसानो की बेहतरी के लिए लाये गए है और सरकार मंडियों को तकनीक से जोड़ने की कोशिश कर रही है,जबकि विपक्ष मंडियों को बन्द करने की अफवाह फैला रहा है। उन्होंने कहा कि किसान बिना टैक्स के अपनी उपज को कही भी बेच सकता है और इससे प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ वातावरण बनेगा इससे किसान की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस को न खेती और न ही किसानी से मतलब है और वह पूरी तरह से अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही है। सत्ता में रहते हुए किसान बिल का मसौदा तैयार करने वाली कांग्रेस अब इसमे खामिया गिनाकर किसानो को भड़का रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड कांग्रेस के राजभवन कूच को भी राजनैतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांगेस पार्टी अपने वजूद को तलाश रही हैं। राज्य में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत के सरकार के विकास कार्यो से आम जन में उत्साह है और उनकी प्रदेश में विधानसभाओं के प्रवास के दौरान कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण इसका सुबूत है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में आकर विरोध के लिए विरोध की नीति का त्याग करना चाहिये।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

One comment

  1. optimise your day by day wellness is easier with plant-based patronise. Integrating https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-gummies into your day-by-day bit helps preserve Balance crossways your trunk. By patronise your home system, versatile CBD oil color, CBD condensation, and CBD gummies build up resiliency against daily stress. Whether you penury daylight CBD stress or even CBD relaxation, constitutional CBD is the ultimate modus vivendi tool around. search our CBD patronise on-line, buy best CBD, and take your health to the succeeding plane with natural CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *