Breaking News
trivendra singh rawat ji

प्रदेश में 16 जनवरी को वैक्सीनैशन के पहले चरण की पूरी तैयारी :मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

trivendra singh rawat ji

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि 16 जनवरी को प्रदेश में वैक्सीनैशन के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड19 के चरणबद्ध टीकाकरण अभियान के लिये राज्य में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी चरणबद्ध टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर विजय प्राप्ति की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश को पहली खेप के रूप में 01 लाख 13 हजार वैक्सीन दी गई हैं। प्रथम चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसपर कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए।

Vaccine2 0000

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *