Breaking News
NH 74

एनएच 74 घोटाले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

NH 74

देहरादून (संवाददाता)। एनएच 74 घोटाले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व सदन के उप नेता करन मेहरा ने प्रेस वार्ता की। प्रीतम सिंह ने कहा कि अभी तक इस घोटाले की सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार किन लोगों को बचाना चाहती है। जबकि सीएम ने कहा था कि इस मामले में सीबीआई जांच करवाएंगे, लेकिन अभी तक नहीं कार्रवाई शुरू नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। कहा कि सीएम बेशकीमती जमीन को औने पौने दामों में खरीद में रहे हैं। करण मेहरा ने कहा कि सीएम ने सूर्यधार स्थित झील के आस-पास 16 बीघा जमीन खरीदी है। इन जमीनों के पार्टनर संजय गुप्ता सीएम के करीबी हैं। सीएम सरकारी खजाने का निजी फायदे के लिए उपयोग कर रहे हैं। वहीं जीरो टॉलरेंस की सरकार पर मेहरा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान सीएम के करीबी संजय गुप्ता और आयुष गौड़ की ऑडियो-वीडियो क्लीपिंग भी उजागर की गई। आरोप लगाया कि 70 करोड़ के सूर्यधार झील प्रोजेक्ट के पीछे सीएम और उनके चहेतों को लाभ देने की मंशा है। इस दौरान कहा गया कि सीबीआई या फिर हाइकोर्ट के सिटिंग जज मामले की जांच करें।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 970293 90693Dude. You mind if I link to this post from my own website? This is just too awesome. 810897

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *