Breaking News
cm

शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन:मुख्यमंत्री

cm

देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए ये व्यवस्था की गई है। उन्होंने ये भी कहा कि आगे की व्यवस्था के लिए समीक्षा कर फैसला लिया जाएगा। इसको लेकर आज गाइडलाइन जारी होगी।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार तक पहुंचने वाला है। ऐसे में चिंताएं भी बढ़ने लगी है। कोरोना के लगातार सामने आ रहे नए मामलों की चेन तोड़ने के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए अभी विस्तार से गाइडलाइन बनाई जाएगी। इसके साथ ही इन दोनों दिनों में सैनिटाइज की व्यवस्था भी की जाएगी।
देहरादून में मंडी समिति की ओर से आढ़तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडी समिति के अध्यक्ष ने नवीन मंडी में बंद पड़ी १३५ दुकानों को सुचारू रूप से चलाने को लेकर जोर दिया। साथ ही व्यापारियों को चेताया कि नवीन मंडी की दुकान नहीं खोली गई, तो उनका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा मंडी परिसर में समस्त आढ़तियों और व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सैनिटाइजर लगाने के साथ ही मास्क और हैंड ग्लब्स का नियमित इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए गए। दुकानों पर भीड़ कम रखने के लिए नई दुकानों को खोलने पर जोर दिया जा रहा है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 302748 594251Im agitated all these write-up directories. It certain would be good to have every post directory that instantly accepts articles. 406463

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *