Breaking News
corona cases

देश में कोरोना संक्रमण ने लिया विकराल रूप, 10.17 लाख पार हुए मामले

corona cases

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है और शुक्रवार को शाम सवा सात बजे तक सबसे ज्यादा 48 हजार से ज्यादा नए मामले आने के बाद देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 10,17,116 हो गई है। वहीं एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 862 मौते दर्ज की गई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक दिन में शुक्रवार शाम सवा सात बजे तक कोरोना वायरस के 48,240 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है, क्योंकि महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,17,116 हो गए जबकि एक दिन में 862 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,777 हो गया है। हालांकि पिछले एक दिन में 22,942 लोग स्वस्थ हुए हैं जो एक दिन में स्वस्थ लोगों की सर्वाधिक संख्या के रिकार्ड पर है। इसके साथ ही भारत में 6,44,172 लोग इस संक्रामक रोग से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,46,777 मरीजों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है। इस प्रकार अभी तक करीब 63.33 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पहले पायदान पर महाराष्ट्र
पिछले एक दिन में शुक्रवार की शाम तक जिन 862 लोगों की मौत हुई है उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्र प्रदेश, 34 की उत्तर प्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा नौ की मौत पंजाब में हुई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ, मध्यप्रदेश में सात, झारखंड में चार, हरियाणा में तीन, असम, केरल और ओडिशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई।
देश के दस शहरों में 52.7 फीसदी मरीज
मंत्रालय के अनुसार देश के 10 शहरों में कोरोना के 52.7 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले, जिनका इलाज चल रहा है एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है क्योंकि यह सीधे किसी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव को दर्शाता है। बुधवार रात तक देश में कोरोना के 968,405 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें से 330,725 सक्रिय मामले थे। ज्यादातर राज्य शहर आधारित नहीं बल्कि जिला आधारित संख्या को जारी करते हैं। जिन दस जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं उनमें से आठ शहरी जिले हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या के लिहाज से पांच सबसे प्रभावित शहरों में से तीन महाराष्ट्र में हैं। यह पश्चिमी भारतीय राज्य में वायरस के प्रसार से उभरने वाली संख्या को उजागर करता है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

2 comments

  1. 704135 535367Hello Guru, what entice you to post an article. This article was incredibly interesting, particularly since I was searching for thoughts on this topic last Thursday. 281800

  2. 834395 953360Spot on with this write-up, I really suppose this website needs considerably more consideration. probably be once more to learn way much more, thanks for that information. 8546

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *