
रूद्रपुर (संवाददाता)। तहसील मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच सांसद आदर्श गांव बग्घा चौवन सरपुड़ा में कहने को तो बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। बावजूद इसके वहां लंबे समय से सिग्नल की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते ग्रामीण संचार सुविधा से अब भी महरूम हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गांव में हुई बैठक में लोगों का कहना था कि सांसद आदर्श गांव के रूप में गोद लेने के बाद बग्घा चौवन में आज भी सड़कों की स्थिति बदहाल है। बारिश के दिनों में उनका जीवन नारकीय हो जाता है। विकास के नाम पर गांव में पोस्ट आफिस खोलने के अलावा बीएसएनएल टावर लगाया गया। जिसके सिग्नल अक्सर नदारत रहते है। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ को कई बार अवगत कराया गया। उन्होंने हर बार समस्या के निराकरण का भरोसा तो दिलाया, लेकिन व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। आज के दौर में भी वहां के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर हरीश सिंह, नवीन मेहरा, कैलाश सिंह, सुंदर सिंह, हरीश बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
The National News
612340 440751dog grooming may be the specialty of my sister, she actually loves grooming every dog in our house 287120