Breaking News
Madame tussaud museum

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा रामदेव का स्टैच्यू

Madame tussaud museum

नईदिल्ली । योगगुरु बाबा रामदेव अब मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेंगे. थोड़े ही दिनों में उनका मोम का स्टैच्यू म्यूजियम लगाया जाएगा. इसके लिए लंदन के मैडम तुसाद स्टूडियो में बाबा रामदेव गए. वहां 20 लोगों की टीम ने रामदेव के इंप्रेशन, मेजरमेंट लिए. इस दौरान रामदेव के चेहरे के भाव भी रिकॉर्ड किए गए. जानकारी के अनुसार, जो स्टैच्यू म्यूजियम में लगेगा, उसमें रामदेव वृक्षासन मुद्रा में रहेंगे. रामदेव का स्टैच्यू दिल्ली स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में रहेगा.अपना स्टैच्यू मैडम तुसाद के म्यूजियम में लगाए जाने पर रामदेव ने कहा, मैं इसके लिए बहुत ही खुश हूं. उनकी टीम प्रभावी है. मैं अपना स्टैच्यू देखने के लिए उत्साहित हूं. रामदेव की स्टैच्यू बनाने के लिए 200 से अधिक तस्वीरें क्लिक की गई हैं. मैडम तुसाद के दिल्ली स्थित म्यूजियम में महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, एपीजे अब्दुल कलाम और पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैच्यू लगा है. इसके साथ ही टॉम क्रूज, राज कपूर, रणबीर कपूर, कपिल देव ,सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू लगे हैं.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 261434 719303You got a extremely excellent website, Gladiola I discovered it through yahoo. 553293

  2. 452176 107320Some genuinely superb blog posts on this internet site , regards for contribution. 400422

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *