Breaking News
cm

मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

 cm

देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित एक समारोह में मिस ग्रांड इंडिया 2017 की विजेता Anukriti Gusain का सम्मान किया। उन्होंने अनुकृति को बधाई देते हुए उनके अगले इवेंट मिस ग्रांड यूनिवर्स के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि #Uttarakhand जैसे छोटे राज्य जिसके एक छोटे से गांव से होने के बावजूद जिस तरह से अनुकृति ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए सिर्फ अनुकृति ही नहीं बल्कि उसके माता-पिता भी उतने ही बधाई के पात्र हैं। उनके बिना यह सम्भव नहीं होता। लैंसडाउन की अनुकृति की उपलब्धि को प्रदेश के युवा वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने इस अवसर पर अनुकृति को प्रदेश में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान में आगे आकर प्रदेश में लिंगानुपात को बालिकाओं के पक्ष में बढ़ाने में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ अपने पैशन को पूरा करना, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर अनुकृति ने कहा की पहाड़ की बेटी के पास टैलेंट है, पर्सनालिटी है, कपैसिटी है, बस आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें संसाधन मिले। उन्होंने कहा कि वो बेटी बचाओ अभियान के साथ पलायन रोकने के लिए भी उत्तराखंड में काम करेंगी। उन्होंने उत्तराखंड को उन्हें दिये सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 58293 977495Wonderful information many thanks sharing and reaching us your subscriber list. 12320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *