
देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मा. उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमथ द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से जजी परिसर रूद्रपुर में अधिवक्ता चेम्बर्स ब्लाॅक एवं वाहन पार्किंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में बार एसोसिएशन के चैम्बर्स काफी सुविधाजनक बने हैं उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण हेतु भी एक करोड रूपये देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से अधिवक्तागणों ने इस कोरोना काल में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने जिला जजी के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग पर पैदल ओवर ब्रीज के निर्माण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की बात कही। मुख्यमंत्री ने काशीपुर में संचालित श्रम न्यायालय को रूद्रपुर में भी संचालित करने का आश्वासन दिया। मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमथ ने भी जिला जजी परिसर में बने अधिवक्ताओं के चैम्बर्स व परिसर की प्रसंशा की। उन्होने मुख्यमंत्री को बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में आने पर बधाई दी तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अभार व्यक्त किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीवाकर पाण्डे ने मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, श्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर श्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री शिव अरोरा, अध्यक्ष वन विकास निगम श्री सुरेश परिहार, आयुक्त कुमांऊ श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी कुमांऊ श्री अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, एसएसपी दलीप सिंह कुवंर, जिला जल नरेन्द्र दत्त, जनरल रजिस्ट्रार मा0 उच्च न्यायालय श्री हीरा सिंह बोनाल, सचिव बार एसोसिएशन श्री नरेश रस्तोगी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। नोट जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।
The National News
276711 611774Was koche ich heute – diese Frage stellen sich tag fuer tag viele Menschen. Und wir haben tag fuer tag die perfeckte Antwort darauf! Besuchen Sie uns auf unserer Webseite und lassen Sie sich von uns beraten . Wir freuen uns auf Sie! 986818
636722 963707Hi. Cool article. Theres a difficulty with the site in chrome, and you may want to check this The browser may be the marketplace chief and a big component of other folks will miss your outstanding writing due to this problem. I like your Post and I am recommend it for a Site Award. 984258