
रुडकी (संवाददाता)। लंढौरा नगर पंचायत ईओ राजेंद्र सैनी के नेतृत्व में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को कहा गया कि मास्क न लगाने वाले लोगों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। सोमवार को लंढौरा में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सैनी के नेतृत्व में साफ-सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंपलेट बांट कर समझाया गया कि डेंगू बुखार के प्रकोप से बचने के लिए फ्रीज, कूलर, गमलों और अपने आसपास पानी जमा न होने दे। ऐसा करने से डेंगू का लार्वा नहीं पनपेगा। कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग बना कर रखना और मास्क का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ईओ का कहना है कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता पाया गया तो 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में मास्टर सत्तार, मुंतजिर आदि शामिल रहे।
The National News
620757 70832Good web site, nice and simple on the eyes and great content material too. Do you need several drafts to make a post? 388351