Breaking News
324344324

जेटली की पहली पुण्यतिथि पर मोदी, शाह सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

324344324

नईदिल्ली । भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि है। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया और कहा कि उन्होंने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को नई दिल्ली में निधन हो गया था।
मोदी जेटली को स्मरण करते हुए ट्वीट किया, पिछले साल आज के दिन हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। मुझे अपने मित्र की बहुत याद आती है। अरुण जी ने मेहनत से देश की सेवा की। उनका बौद्धिक, कानूनी कौशल और व्यक्तित्व महान था। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल जेटली की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिए अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मोदी विदेश यात्रा पर होने के कारण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली को याद करते हुए कहा, अरुण जेटली जी एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और एक महान इंसान थे. वह बहुआयामी और मित्रों के मित्र थे. जो हमेशा अपनी विशाल विरासत, परिवर्तनकारी दृष्टि और देशभक्ति के लिए याद किए जाएंगे।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ”प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के विकास और सत्ता तक के उसके सफर में जेटली का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा, ”एक सफल वकील, मंझे हुए सांसद और प्रभावी प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ”पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *