Breaking News
china

भारतीय सेना के हाथ में ब्लैक टॉप पोस्ट

-चीनी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम उखाड़ फेंके

china

श्रीनगर । चीन की हिमाकत को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेना ने ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। भारतीय सेना की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (स्स्नस्न) ने चीनी सेना घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसके साथ-साथ ब्लैक टॉप पोस्ट से चीनी सेना के कैमरे और सर्विलांस उपकरण हटा दिए हैं। दरअसल चीन ने भारत पर नजर रखने के लिए पैंगौंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित ब्लैक टॉप पोस्ट पर कैमरा और सर्विलांस सिस्टम लगाया था। सूत्रों के मुताबिक ब्लैक टॉप पोस्ट पर कैमरा और सर्विलांस सिस्टम के लगे होने के बाद भी भारतीय सेना ने चीनी सेना को पीछे खदेड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस पोस्ट पर कब्जा कर लिया है।
चाइनीज अगर ब्लैक टॉप पर कब्जा जमा लेते तो उनके लिए चुशूल सेक्टर में मौजूद भारतीय सेना के तमाम पोस्ट पर नजर रखना बेहद आसान हो जाता। इसी नियत से उस रात पीएलए के करीब 300 जवान चोरी-छिपे उस इलाके में घुसने की फिराक में थे, लेकिन इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से भारतीय सेना के जवान चौकन्ने थे, और उन्होंने चीन की चालबाजी को समय रहते ही पूरी तरह से नाकाम कर दिया। ब्लैक टॉप नामक यह चोटी एलएसी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में है. अभी तक इस चोटी पर किसी भी देश का कब्जा नहीं था। चीन इस चोटी पर कब्जा जमाने की फिराक में था। सूत्रों का कहना है कि इस चोरी पर कब्जे के साथ ही भारत ने बड़ी रणनीतिक बढ़त बना ली है।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 15627 293972Highest quality fella toasts, or toasts. will most definitely be given birth to product or service ? from the party therefore supposed to become surprising, humorous coupled with enlightening likewise. finest man speaches 257441

  2. 28311 462882Terrific paintings! That may be the type of info that are meant to be shared around the net. Shame on the seek for no longer positioning this publish higher! Come on over and consult with my web site . Thank you =) 638464

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *