Breaking News
former president

उत्तराखंड की राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

former president

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बेबी रानी ने शोक संदेश में उन्हें एक असाधारण जन नेता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, सांसद और प्रशासक बताया और कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में व्यतीत किया। उन्होंने कहा, ‘भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा । मुखर्जी का देहरादून और उत्तराखंड से अत्यंत लगाव था और उन्होंने देहरादून स्थित ‘द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्टेट’ (आशियाना) भवन का जीर्णोद्धार कराया था। राज्यपाल ने दिवंगत नेता के शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री रावत ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा दुख जताया है । अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। दिवंगत नेता को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राजनीति, वित्त, विधि आदि क्षेत्रों के वे विशेषज्ञ थे। रावत ने कहा, ‘ अपने लम्बे सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है। वे कुशल प्रशासक और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे।’ उन्होंने दिवंगत मुखर्जी के उत्तराखंड के प्रति गहरे लगाव को याद करते हुए कहा कि जब वे राष्ट्रपति थे तो उन्होंने राज्य विधानसभा को संबोधित भी किया था ।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 809528 244473Wahhhh,!! I dnt believe its food thats generating her tummy groww!!|tiitaBoo| 861769

  2. 225863 353916Hi there! Wonderful stuff, please do tell me when you finally post something like that! 4417

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *