Breaking News
pic

सिनेमाघर में दिवाली पर सूर्यवंशी और क्रिसमस पर 83 होगी रिलीज

pic

कोरोना वायरस के चलते अभी तक सिनेमाघरों पर ताला लटका हुआ है और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। अभी कई बड़ी फिल्में डिजिटली रिलीज होने की तैयारी में हैं और कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच प्रॉडक्शन हाउस ने सूर्यवंशी को दिवाली और 83 को क्रिसमस पर रिलीज होने का भरोसा जताया है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट के ट्विटर हैंडल पर लिखा, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हमारी फिल्में सूर्यवंशी दिवाली पर और 83 क्रिसमस पर रिलीज होने तक वर्तमान समय में चल रही सिनेमाघरों की स्थिति में सुधार होगा।
इससे पहले शनिवार को प्रॉडक्शन हाउस समूह के सीईओ ने कहा था कि वह सिनेमाघरों में फिल्मों को रिलीज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह रिलीज की तारीखों को आगे नहीं बढ़ाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, हम रिलीज की तारीखों को आगे नहीं बढ़ाना चाहेंगे। हालांकि, मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इन फिल्मों को दिवाली और क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर देखेंगे।
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ नजर आएंगे। यह कॉप-यूनिवर्स बेस्ड फिल्म है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *