Breaking News
bike hjyuyt

शहीदों की याद में बाइक रैली निकाली

bike hjyuyt

देहरादून (आरएनएस)। डालनवाला जनकल्याण समिति की ओर से शहीदों की याद में बाइक रैली निकाली गयी। पूर्व पार्षद टीटू त्यागी व आनंद त्यागी ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया । जिसके बाद एमडीडीए पार्क में शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी। गुरुवार को समिति की ओर से बाइक रैली एमडीडीए पार्क, लक्ष्मी रोड, फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग होते हुए वापस एमडीडीए कॉलोनी पार्क में समाप्त हुई। समिति के संरक्षक मंगेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की शहादत को याद करना है। छह मार्च को सुबह सामुहिक हवन किया जाएगा। इसके बाद सात मार्च की शाम शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गुलशेर मियां, टीकाराम पांडे, मोंटी त्यागी, भीम सिंह करासी, रॉबिन त्यागी, परवीन त्यागी मौजूद रहे।

Check Also

जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर सीएम ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *