Breaking News
virus 5656776

कोरोना जांच हेतु 15 लैब बनाए गए, 19 और तैयार किए जा रहे

virus 5656776

-राज्यसभा में बोले डॉ. हर्षवर्धन
नईदिल्ली ।संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राज्यसभा में कोरोना वायरस पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कोरोना के 29 मामलों की पुष्टि की है। संक्रमित लोगों में 16 इटली पर्यटक हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बिगड़े हालातों पर पीएम मोदी लगातार नजर रख रहें हैं।
हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा, भारत में वायरस के खिलाफ 17 जनवरी से तैयारी चल रही है। इटली से आए पर्यटक कोरोना से संक्रमित हैं। मैं रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। एन95 मास्क और अन्य उपकरणों के एक्सपोर्ट को नियंत्रित किया गया है। जांच के लिए 15 लैब बनाए गए हैं, 19 और तैयार किए जा रहे हैं। एक कॉल सेंटर भी इसके लिए बनाया गया है।
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय ने कहा कि इस बार राष्ट्रपति भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह होली का त्योहार नहीं मनाएंगे और किसी भी ‘होली मिलनÓ समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
वहीं, दोनों सदनों की अब तक की कार्यवाही हंगामे के भेंट चढ़ी है। सत्र के तीनों दिन विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा किया। विपक्ष दिल्ली हिंसा पर अभी चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार होली के बाद चर्चा के लिए तैयार है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *