
हरिद्वार (संवाददाता)। मंगलवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय बहादराबाद से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाइक रैली को रवाना किया। रैली बहादराबाद से अनेकों गांव में सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करती हुई विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटा मुरादनगर में संपन्न हुई। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की उन्नति, विकास, एकता और अखंडता के लिए अहम निर्णय लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सभी समुदाय अमन-चैन के साथ जैसे रहते आ रहे हैं, वैसे ही रहते रहेंगे। कुछ लोग देश को भ्रमित कर रहे हैं और बिल को जानबूझकर नजर अंदाज कर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में न आए और न ही किसी से गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है।रैली में मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, नितिन चौहान, रामकिशन, मोदीमल तेगवाल, रेशु चौहान, मनीराम, सन्दीप चिनालिया, लक्की राठौर, राजकुमार, देवेन्द्र, नरेन्द्र सैनी, राजबीर, राव समीर, रविन्द्र कौर, मन्नू रावत, संतोष सैनी, पूनम चौहान, तृप्ता, रूबी बेगम, सविता यादव, अभिषेक कुमार, नितिन चौहान, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
The National News
135574 980857 An fascinating discussion is worth comment. I believe that you should write more on this topic, it may possibly not be a taboo subject but normally folks are not enough to speak on such topics. Towards the next. Cheers 952222