Breaking News

त्यौहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में बढ़ेगी रौनक: बघेल

-मुख्यमंत्री बघेल ने तीन महत्वाकांक्षी योजना के हितग्राहियों को किया १८६६.३९ करोड़ रूपये का भुगतान

 

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में १८६६ करोड़ ३९ लाख रूपये की राशि ऑनलाइन अंतरित की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया 1866 करोड़ रूपये का भुगतान  मुख्यमंत्री  बघेल ने ज्राजीव गांधी किसान न्याय योजनाज् की वर्ष २०२१-२२ की तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश के २३ लाख ९९ हजार ६१५ किसानों को कुल १७४५ करोड़ रूपए, ज्राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनाज् के तहत वित्तीय वर्ष २०२२-२३ की राशि के रूप में ४ लाख ६६ हजार ८८० हितग्राहियों को ११५ करोड़ ८० लाख ३२ हजार रूपए और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ५ करोड़ ५९ लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और आप सभी के खाते में राशि आने से त्यौहार अच्छे से मना सकेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग १९०० करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा।अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का डी.ए. बढ़ाकर ३३ प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भी खुशी का माहोल है। त्यौहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में भी रौनक रहेगी। बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे,  टी.एस.सिंह देव,  ताम्रध्वज साहू,  मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम,  कवासी लखमा, डॉ.शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत,  जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेंड़िया,  गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, डॉ. एस.भारतीदासन, अंकित आनंद, उपसचिव  सौम्या चौरसिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 212423 383750Hello! Ive been following your weblog for a although now and lastly got the courage to go ahead and give you a shout out from Kingwood Texas! Just wanted to mention maintain up the great function! 85821

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *