Breaking News
bob

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया स्थापना दिवस

bob

अल्मोड़ा (संवाददाता)। बैंक ऑफ बड़ौदा के 112वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमेश्वर शाखा में ग्राहक संगोष्ठी आयोजित की। जिसमें खाताधारकों और क्षेत्र के कई संगठनों से जुड़े लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक विजय प्रताप सिंह ने ग्राहकों और खाताधारकों को बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ोदा की स्थापना वर्ष 1908 में महाराज सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने गुजरात के मांडवी (बड़ौदा) में की थी। बैंक पिछले 112 वर्षों से देश भर में हजारों शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को अनेक प्रकार की सेवाएं दे रहा है। इस अवसर पर कृषि ऋण, पशुपालन ऋण, व्यापार से जुड़े ऋणों के अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, फसली ऋण की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने और सरकार की अनुदान वाली योजनाओं के बारे में भी बताया गया। यहां प्रबंधक विजय प्रताप सिंह, आदित्य बिष्ट, विनोद प्रकाश, सुरेंद्र प्रसाद, नीरज भंडारी , सूरज जोशी, श्याम सुंदर सिंह बोरा, बहादुर बोरा, रमेश दोसाद, शंकर रौतेला, जय लाल वर्मा, शंकर भैसोड़ा, हुकुम सिंह पल्याल, गिरीश लाल आगरी, हरी सिंह बिष्ट, सुरेंद्र प्रताप, सूरज प्रकाश रहे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *