नई टिहरी (संवाददाता)। भिलंगना ब्लॉक के घनसाली बाजार में नशामुक्ति शैक्षिक जागरूकता मंच की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। मंच से जुड़े लोगों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। शनिवार को नशामुक्ति जागरुकता मंच की ओर से घनसाली बाजार में रैली निकालकर लोगों को नशा उन्मूलन को प्रेरित किया। मंच के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को शराब के साथ ही अन्य नशीली वस्तुओ से होने वाले सामाजिक,आर्थिक व शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की शराब नीति की आलोचना करते हुए देवभूमि में शराब व अन्य नशीली वस्तुओ को पूर्णत: प्रतिबंधित करने की मांग भी की। मंच ने रैली के बाद बैठक कर आगामी 18 अगस्त को स्व. इंद्रमणी बडोनी की पुण्यतिथि पर नशामुक्ति पर कवि सम्मेलन आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की। रैली निकालने वालों में दिनेश भजनियाल, आरवी सिंह, केसर सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, साब सिह कुमाई, ओमप्रकाश, बेलीराम कंसवाल, हरीश सेमवाल, मुरारीलाल आदि मौजूद रहे।
Check Also
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …
The National News