Breaking News
barish india

देश के चार राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर, 108 लोगों ने गंवाई जान

barish india

नईदिल्ली (संवाददाता)। देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में 108 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ केरल में ही मृतक संख्या 42 हो गई है, वहीं करीब एक लाख लोगों को राज्य के बाहर 800 से अधिक राहत शिविरों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृत 42 लोगों में से 11 वायनाड के हैं। बाढ़ पर समीक्षा बैठक के बाद विजयन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आठ प्रभावित जिलों में भूस्खलन की 80 घटनाओं की सूचना मिली है, जिससे सर्वाधिक क्षति पहुंची है। इनमें वायनाड जिले का मेप्पादी, मल्लपुरम जिले का कवलपारा शामिल हैं। विजयन ने कहा, अधिकारी अभी भी लापता लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं लगा पा रहे हैं। एक अस्पष्ट रिपोर्ट के अनुसार कवलपारा में 41 लोग लापता हैं। शनिवार सुबह गुजरात के मोरबी में बारिश के चलते एक दीवार गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में भारतीय नौसेना के 12 बचाव दलों को तैनात किया जा रहा है। कर्नाटक में कृष्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। 51 तहसीलों में 44 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। 272 राहत शिविरों में करीब 17 हजार लोगों को रखा गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Check Also

Jakie gry kasynowe najlepiej współpracują z systemem optimbet

W niniejszym artykule przyjrzymy się grom kasynowym, które najlepiej współpracują z systemem optimbet. Przeanalizujemy, jakie …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *