Breaking News
fghghj6667

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील में किया धरना पर्दशन

fghghj6667

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। विकासखंड खिर्सू की आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन ने दस सूत्रीय मांगों के लिए तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मंख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। सोमवार को तहसील श्रीनगर में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेविकाओं ने तहसील जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर मानदेय में वृद्धि, यात्रा भत्ता, शीत व ग्रीष्मकालीन अवकाश, बोनस व सेवानिवृत्ति पर महिला कल्याण कोष की धनराशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। धरना प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। मौके पर संगठन की अध्यक्ष अनिला सिलोड़ी, जिला सचिव मीना नेगी, ब्लाक सचिव कुसुम असवाल, सुनीता नौटियाल, लक्ष्मी, महेश्वरी, अनिता, गंगोत्री, विमला, सुमन, रेखा, आशा, परमेश्वरी व उमरदेई आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 752969 266577I was recommended this web internet site by my cousin. Im not confident whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my trouble. You are incredible! Thanks! 985943

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *