Breaking News
mussoorie 3w43

नये साल को लेकर उमडऩे लगा मसूरी में पर्यटकों का सैलाब

mussoorie 3w43

देहरादून (संवाददाता)। नए साल पर मसूरी में पर्यटकों का सैलाब उमडऩे लगा है। सोमवार को सुबह से ही मालरोड़ सहित यहां के पर्यटक स्थलों पर काफी भीड़ नजर आई। पर्यटकों की संख्या में हुई भारी बढोतरी के चलते अधिकांश होटल पैक हो गए हैं व बाकी होटलों में लगातार बुकिंग आ रहे हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल पर मसूरी के होटल गेस्ट हाउस व धर्मशालायें पैक रहेंगी। इस बारे में जानाकरी देते हुए होटल विष्णु पैलेस के एमडी रामकुमार गोयल ने बताया कि दो दिन के लिए उनका होटल पैक हो गया है और लगातार बुकिंग आ रही है,लेकिन रूम उपलब्ध न होने के कारण बुकिंगे रद्द करनी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि नए साल पर मसूरी पैक होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आज से ही अधिकांश होटल पैक हो गए हैं। गोयल ने बताया कि नये साल पर पर्यटकों के लिए होटल में विशेष पैकेज तैयार किये गये हैं,जिनमें 20 प्रतिशत की छुट दी जा रही है। वहीं उतराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि नए साल पर मसूरी पैक होने की पूरी संभावना हैं। अभी तक उनके होटल में 80 प्रतिशत तक की बुकिंग हो गई है व लगातार बुकिंगे आ रही है,जिससे नये साल पर मसूरी पैक होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि होटल में पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज के साथ डीजे व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं होटल सिल्बटन के मैनेजर हर्षमणी सेमवाल ने बताया कि दो दिनों के लिए होटल पैक हो गया है और बुकिंग आ रही है, लेकिन रूम उपलब्ध न होने के कारण बुकिंग रद्द करनी पड़ रही है उम्मीद है। नए साल पर मसूरी के होटल,गेस्ट हाउस व धर्मशालायें पैक रहेंगी। वहीं पर्यटन नगरी धनोल्टी व आसपास के क्षेत्रों में बने होटलों में भी नए साल के लिए लगातार बुकिंग आ रही है। इस बारे में स्थानीय दुकानदार व होटल डाईविन इन धनोल्टी के मैनेजर विनोद कुदेशिया ने बताया कि अभी तक होटल में 70 प्रतिशत तक की बुकिंग हो चूकी व लगातार बुकिग मिल रही हैं, अनुमान है कि नये साल पर धनोल्टी पैक रहेगी।
कंपनी गार्डन, कैंपटीफॉल, लालटिब्बा गनहिल रहा पर्यटकों से गुलजार- सोमवार को पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल, कंपनीगार्डन लालटिब्बा सहित शहर के अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस बारे में कैंपटीफॉल के स्थानीय दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटीफॉल पहुंचे, जिससे यहां के व्यवसाय में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि नये साल पर और भी ज्यादा पर्यटकों के यहां पहुंचने की पूरी उम्मीद है। बताया कि नये साल के लिए यहां के होटलों व गेस्ट हाउसों में लगातार बुकिंग आ रही हैं। अभी तक 50 प्रतिशत तक की बुकिंग हो चुकी है। वहीं पर्यटक स्थल कंपनीगार्डन में दोपहर 1 बजे के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक नजर आये। सुबह के समय काफी ठंडा होने के कारण पर्यटक दोपहर एक बजे के करीब ही यहां पहुंचे व जमकर फोटो खिंचे। वहीं लालटिब्बा स्थित चार दुकान पर भी काफी पर्यटक नजर आये। रोपवे ट्राली में पर्यटकों की लंबी कतारें नजर आई,जिससे पर्यटक स्थल गनहिल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 662220 951222Hey, you used to write amazing, but the last couple of posts have been kinda boringK I miss your super writings. Past several posts are just just a little bit out of track! come on! 777060

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *