Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

‘कहो न प्यार हैं से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमीशा पटेल उन अभिनेत्रियों में से है जो अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाई और उनके किस्मत के सितारे आसमान में चमक ने से पहली ही कहीं गायब से हो गये। अमीशा पटेल का फिल्मों में तो बहुत कम देखने को मिला है लेकिन हां, वह बॉलीवुड इवेंट, फंक्शन और फोटोशूट में आये दिन बहुत ही बोल्ड अवतार में सोशल मीडिया पर काफी नजर आती हैं और अपने फैंस की मांग पर अपनी ग्लैमर्स फोटोज को शेयर करती रहती हैं। मुंबई में जन्मी अमीशा ने अपने सिने करियर की शुरूआत साल 2000 में राकेश रोशन निर्देशित ब्लाक बस्टर फिल्म कहो ना प्यार है… से की। यह ऋतिक रोशन की भी पहली फिल्म थी। अमीशा पटेल ने महज 5 साल की उम्र में ही भरतनाट्यम की शिक्षा ली थी और अमीशा संजय दत्त और मान्यता दत्त की फैमिली की करीबियों में से एक हैं। पटेल ने इसके बाद साल 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिये अमीष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। साल 2002 में प्रदर्शित फिल्म हमराज में अमीशा के अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला। इस फिल्म के लिये उन्हें एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। इसके बाद अमीषा नेयह है जलवा, एलान, परवाना, जमीर और वादा जैसी कई असफल फिल्मों में काम किया। वैसे अमीषा ने हिन्दी सिनेमा में भी बहुत सी सफल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप को छोडा है। आपको बता दें कि अमीशा पटेल को चमेल फिल्म में लीड रोल ऑफर किया था लेकिन इस किरदार के लिए भी बात नहीं बन पाई और बातद में यह रोल बेबो यानी के करीना कपूर खान बखूबी निभाया। इसके अलावा बिल्लू बाबैर में बिंदिया का किरदार और बधाई हो बधाई में कृति रेड्डी का किरदार भी सबसे पहले अमीशा पटेल को ऑफर किया गया था।अमीशा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनकी आये दिन एक-से-एक बेहतरीन तस्वीरें सामने आती रहती हैं। साल 2005 में अमीशा को आमिर खान के साथ मंगल पांडे में काम करने का शानदार अवसर मिला हालांकि यह फिल्म हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म हनीमून ट्रैवलस प्रा.लिमिटेड अमीशा के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अमीशा ने भुलभुलैयार और रेस 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। आपको बता दें कि अभिनेत्र अमीषा पटेल हिन्दी फिल्मों के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली है जिसके बैनर तेल वह देशी मैजिक का निर्माण कर रही है, इस फिल्म अमीषा डबल रोल करती हुई पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अमीशा पटेल की अंतिम फिल्म शॉर्टकट रोमियों थी जो 2013 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अमीशा पटेल के डूबते करियर को फिर से सन्नी देओल ने थामा है। हां जी, जनाब आप ने सही सुना है…अमीषा सन्नी के संग एक फिर से फिल्म भैय्यजी सुपरहिट में नजर आने वाली है।
The National News
403178 508829Keep up the great piece of function, I read few posts on this internet web site and I believe that your weblog is truly interesting and holds bands of amazing data. 331835
840002 17195I discovered your blog website on google and check several of your early posts. Proceed to keep up the outstanding operate. I just extra up your RSS feed to my MSN News Reader. In search of ahead to studying extra from you in a while! 47412