Breaking News
plastic

अपर नगर आयुक्त ने जब्त किया 20 कुंतल पॉलीथिन और प्लास्टिक

plastic

हरिद्वार (संवाददाता)। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने पॉलीथिन और प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अपर नगर आयुक्त ने ज्वालापुर में दो दुकानों में 20 कुंतल पॉलीथिन और प्लास्टिक पकड़ा। टीम ने पॉलीथिन और प्लास्टिक को जब्त कर लिया। दोनों दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।
प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने शहर के मुख्य बाजारों में छापेमारी की। अपर नगर आयुक्त की छापेमारी की खबर लगते ही स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ज्वालापुर के पीठ बाजार में एक दुकान के बाहर पॉलीथिन और प्लास्टिक के सामान देख नगर आयुक्त को शक हुआ। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान मिला। टीम ने पॉलीथिन और प्लास्टिक जब्त कर दुकानदार से पांच हजार रुपए जुर्माना भी वसूला। इसके बाद टीम पीठ बाजार में ही एक दूसरी दुकान में पहुंची। यहां भी टीम को भारी मात्रा में पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान बरामद हुआ। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर दुकानदार पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। टीम ने यहां पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा सील किए गए एक गोदाम से भी पॉलीथिन और प्लास्टिक के उत्पादों को जब्त किया। छापेमारी के दौरान टीम ने 20 कुंतल पॉलीथिन और प्लास्टिक पकड़ा। वहीं हरकीपैड़ी क्षेत्र में छोपमारी के दौरान टीम ने महिला घाट पर एक व्यक्ति को प्लास्टिक की केन बेचते पाया। टीम ने कैन जब्त करने के साथ दुकानदार से 900 रुपये जुर्माना वसूला।
०००००

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. 141320 333266I tried to submit a comment earlier, although it has not shown up. I will remember this. 152998

  2. 455673 368372Ill appropriate away grasp your rss feed as I cant in locating your email subscription hyperlink or e-newsletter service. Do youve any? Please let me comprehend so that I could subscribe. Thanks. 948916

  3. 143954 24801I see something truly fascinating about your internet web site so I saved to bookmarks . 940910

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *