
हल्द्वानी (संवाददाता)। विगत दिनों प्रेमपुर लोशज्ञानि स्थित एक सरकारी स्कूल में भोजन माता पर शिक्षक द्वारा खौलता पानी डाले जाने का मामला गरमा गया है। राजकीय शिक्षक संघ ने मामले में शिक्षक का बचाव करते हुए शिकायत करने वाले व्यक्ति पर अपनी राजनीति चमकाने के लिए स्कूल और शिक्षक को बदनाम करने का आरोप लगाया है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.गोकुल सिंह मर्तोलिया ने कहा कि राशिसं के पदाधिकारियों ने मामला जानने के लिए स्कूल में भोजन माता से मुलाकात की। भोजन माता ने बताया कि खौलता पानी डाले जाने संबंधी बात पूर्ण रूप से झूठ है। इस तरह की कोई घटना स्कूल में हुई ही नहीं। प्रेमपुर लोशज्ञानि के स्थानीय नागरिक द्वारा सरकारी शिक्षक पर भोजन माता पर खौलता पानी डालने का आरोप लगाया गया था। अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिए घटना को सनसनीखेज बनाने का प्रयास किया गया है। मर्तोलिया ने कहा कि संघ शिक्षक को बदनाम करने की घटना को लेकर गंभीर है और विरोध व्यक्त करता है। आवश्यकता पड़ी तो संघ स्थानीय नागरिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को बाध्य होगा।
The National News
609425 289357I gotta favorite this internet site it seems handy very valuable 852017
798306 466946Thank you for this wonderful post! It has long been extremely valuable. I wish that you will carry on posting your expertise with us. 97472