Breaking News
strike

आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र का पुतला

strike

हरिद्वार । जम्मू के कठुआ में मासूम बच्ची और उप्र के उन्नाव में युवती से दुष्कर्म की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भगत ङ्क्षसह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। देश में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म और उत्पीडऩ की घटनाओं पर ङ्क्षचता जताई। जिलाध्यक्ष नवीन मार्या ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि नारी सशक्तिकरण के इस दौर में महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन और सरकारों का रवैया ऐसी घटनाओं के प्रति उदासीन है। नगर सचिव अनिल सती ने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, लेकिन यह नारा बेमानी साबित हो रहा है। आप ने संसद से पास्को एक्ट में संशोधन कर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सुनवाई कर छह महीने में फांसी की सजा का कानून लागू करने की मांग की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी रानीपुर अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी पवन धीमान, संजीव चौहान, रघुवीर ङ्क्षसह पंवार, रंधीर ङ्क्षसह, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, राकेश कुमार, दिलीप साहनी आदि शामिल थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 246128 483857The truth is and see if the Hcg diet protocol and as a consequence HCG Drops undoubtedly are a in fact quick strategy to be able to shed pounds; even though the healthy diet has a strong will most likely moreover sizable focus to undertake positive. hcg diet drops 519936

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *