Breaking News
kathua case jammu

गैंगरेप केस: दूसरे राज्य में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीडि़त परिवार

kathua case jammu

जम्मू । देश को हिला देने वाले कठुआ गैंगरेप मामले में पीडि़त परिवार ने केस को राज्य से बाहर ट्रांसकर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पीडि़त परिवार इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर करवाना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर बाद इस याचिका पर सुनवाई करेगैा। पीडि़त पक्ष की महिला वकील दीपिका राजावत ने कहा कि इस केस में सियासी दखलंदाजी हो सकती है। हालिया दिनों में आरोपियों के पक्ष में प्रदर्शन से भी वह बेहद चिंतित हैं। इसलिए इस मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में होनी चाहिए। दीपिका सिंह राजावत के अलावा आदिवासी कार्यकर्ता तालिब हुसैन ने भी कहा है, ‘हमें आशंका है कि जम्मू-कश्मीर में कठुआ रेप मामले की सही से जांच नहीं होगी। जम्मू की हालत को देखिए। कठुआ में तो वकीलों ने चार्जशीट तक फाइल नहीं होने दी थी।Ó तालिब हुसैन पीडि़ता के इंसाफ के लिए दिल्ली सहित कुछ इलाकों में कैंपेन कर रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कई वरिष्ठ वकीलों से इस बारे में बातचीत भी की है।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *