
हरिद्वार (संवाददाता)। गैंडीखाता के नौरंगाबाद गांव में किसानों की 25 बीघा से ज्यादा गन्ने और धान की फसल हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दी है। नौरंगाबाद गांव चारों ओर वन क्षेत्र से घिरा है। इस कारण रात भर चौकीदारी करने के बाद भी किसानों के लिए फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। किसान जयप्रकाश, संजय सैनी, रामकुमार, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, हरपाल सिंह, ऋषिपाल आदि का कहना है कि सप्ताह भर से हाथियों के एक झुंड ने लगभग 25 बीघा से ज्यादा गन्ने और धान की फसल बर्बाद कर डाली है। दिन ढलते ही हाथी खेतो में आ धमकते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं। घंटों ढोल नगाड़े पीटकर हाथियों को भगाना पड़ता है, वहीं वन विभाग की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा। वन क्षेत्राधिकारी चिडिय़ापुर मुकेश कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की एक टीम रात गस्त में रहती है। सीमित संसाधनों में अधिक से अधिक किसानों की सहायता करने का प्रयास किया जाता है। हाथी की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचती है।
The National News
502019 187628Hey! Do you use Twitter? Id like to follow you if that would be ok. Im surely enjoying your blog and appear forward to new updates. 262771
325007 893938Very good day. Very cool blog!! Man .. Exceptional .. Remarkable .. Ill bookmark your website and take the feeds additionallyI am glad to locate numerous helpful information right here within the post. Thank you for sharing.. 551158