Breaking News
cbi office

चिदंबरम से पूछताछ के दौरान किले में तब्दील हुआ सीबीआई मुख्यालय क्षेत्र

cbi office

नईदिल्ली । नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में गुरुवार को खुफिया एजेंसी के अधिकारी पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यालय के आसपास का क्षेत्र एहतियातन लगभग एक किले में तब्दील कर दिया गया। यहां पुलिसकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी मौजूद है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर उसके प्रवेश द्वार से 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगा दी गई है। संयोग से 2011 में चिदंबरम की उपस्थिति में ही सीबीआई के नए भवन का उद्घाटन किया गया था। संबंधित स्टाफ व सरकारी स्टीकर लगे वाहनों को छोड़कर किसी को भी बैरिकेड से आगे जाने की अनुमति नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं। केवल वैध पहचान प्रमाण दिखाने पर ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। सामान्य लोगों को इस मार्ग का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है। बैरीकेड के माध्यम से वाहनों का प्रवेश भी एक निर्धारित क्रम से ही किया जा रहा है।चिदंबरम की बुधवार की रात सीबीआई भवन के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) में ही बीती।कांग्रेस पार्टी के संवाददाता सम्मेलन में नजर आने के बाद चिदंबरम को बुधवार की रात पूछताछ के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास स्थित सीबीआई मुख्यालय में भेज दिया गया था।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *