Breaking News
jdjs

प्रधानमंत्री मोदी ने की पुलिस बल की तारिफ

-पुलिस स्मृति दिवस

jdjs

नईदिल्ली । भारत आज उन वीर जवानों को सलाम कर रहा है जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्रणों का बलिदान दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पुलिसकर्मी हमेशा बिना किसी हिचक के अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं।
पुलिस स्मृति दिवस पर मोदी ने कहा, भयावह अपराधों को सुलझाने से लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपदा प्रबंधन में मदद करने से लेकर कोरोना वायरस से निपटने तक, पुलिसकर्मियों ने बिना किसी हिचक के अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उन्होंने कहा, हमें नागरिकों की सहायता के लिए उनके परिश्रम और उनकी तत्परता पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस भारत में हमारे पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को आभार व्यक्त करने का दिन है। कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
इससे पहले पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर परेड का आयोजन किया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड को संबोधित भी किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद, साइबर अपराध और सीमा सुरक्षा की नई चुनौतियों से निपटने के लिए देश की पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैयार करने के लिए एक व्यापक आधुनिकीकरण कार्यक्रम चला रही है। 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 575636 156260Gems form the internet […]very couple of websites that happen to be detailed below, from our point of view are undoubtedly nicely worth checking out[…] 139090

  2. 326308 670480very good post. Neer knew this, thankyou for letting me know. 524231

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *