
पौड़ी (संवाददाता)। पौड़ी में रविवार को युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने पर्यटक स्थल पर फैले जगह-जगह कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने का संदेश भी दिया।रविवार को युवाओं ने सफाई अभियान चलाते हुए पर्यटकों से पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील भी की। युवाओं का कहना था कि प्राकृतिक धरोहरों में नियमित तौर पर सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। कहा कि पर्यटकों को भी जगह-जगह कूड़ा नहीं फैलाना चाहिए। जगह-जगह कूड़ा फैलने से प्रकृति को कई तरह के नुकसान हो रहे जोकि आने वाले समय के लिए घातक साबित हो सकते हैं। युवाओं ने वन विभाग के नागदेव रेंज पौड़ी में फैले कूड़े को एकत्र कर नगर पालिका वाहन के माध्यम से निस्तारित किया। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पर्यटन सैर करने जाते हैं। लेकिन वे इस पर्यटन स्थल को विभिन्न प्रकार के कूड़े से दूषित कर देते हैं। पौड़ी के 12 युवाओं के दल ने नागदेव रेंज में फैली गंदगी को साफ करने को लेकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने रेंज में जगह-जगह फैले प्लास्टिक सहित अन्य प्रकार का कूड़ा एकत्र किया। जिसे नगर पालिका पौड़ी के कूड़ा वाहन के माध्यम से निस्तारित भी किया। सफाई अभियान में आस्था चंद, अरुण नौटियाल, अनिकेत कंडवाल, तानिया मैठाणी, अजय किमोठी, आलोक नैथानी, अमन, रजत, शुभम, महक, मनीषा आदि शामिल थे।
The National News
19037 32163Some actually good stuff on this web website , I enjoy it. 856295
896482 521859Wow, remarkable weblog structure! How long have you been running a blog for? you produced running a weblog look straightforward. The complete appear of your website is magnificent, neatly as the content material! 968214
508522 806914Some actually wondrous work on behalf with the owner of this site, perfectly fantastic subject material . 957080