Breaking News
Chief Secretary

मुख्य सचिव ने किया आउटलेट किसान शॉप का निरीक्षण

Chief Secretary

उत्तरकाशी (सुचना विभाग)। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने रविवार को उद्योग विभाग परिसर में एकीकृत (आईएलएसपी) के सहयोग से कैलाश आजीविका स्वायत सहकारिता संगमचट्टी आउटलेट किसान शॉप (हिमाद्री इम्पोरियल)का निरीक्षण किया। रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने आउटलेट किसान शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की उत्तरकाशी में स्वयं सहायता समूह द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है स्थानीय उत्पाद, शिल्प की बिक्री की जा रही है। सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के बिक्री के लिये आउटलेट खोलने के प्रयास किये जा रहे है, जिससे स्थानीय किसानों व लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि युवा लोग होम-स्टे में भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। ट्रेकिंग रूटों में देश विदेशों के पर्यटक इन होम-स्टे में रूकना पसंद कर रहे हैं व खर्च करने वाले पर्यटक वहां आ रहे हैं जिससे उनका आत्म विश्वास भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी महिला व पुरूष समूह द्वारा कैफे रेस्टोरेंट के साथ ही लघु उद्योग चलाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे है यह अच्छी बात है। सरकार उन्हें हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रही है। मुख्य सचिव ने आउटलेट निरीक्षण के उपरांत अधिकारीयों से वार्ता की व विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्या, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी हेंमत वर्मा, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, पशुचिकित्साधिकारी प्रयलंकर नाथ, प्रभागीय प्रबंधक आजीविका सुनील तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग एसएस रावत, स्वजल डा. लोकेंद्र चौहान सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 653336 889572If running proves to be a issue then it could be wise to discover alternative exercises such as circuit training, weight training, swimming or cycling. 999873

  2. 877260 150981Wow, superb weblog structure! How long have you been blogging for? you make blogging glance effortless. The total appear of your internet website is exceptional, neatly as the content material material! 318385

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *