Breaking News
nwn 2019

पर्याप्त पानी नहीं दिया गया तो आंदोलन करने को बाध्य

nwn 2019

अल्मोड़ा (संवाददाता)। विकासखंड मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत डढ़ोली में पिछले कई दिनों से ग्रामीण पेयजल को लेकर जूझ रहे हैं। निकटवर्ती गांव भौंरा, मायापुरी, गौचर आदि क्षेत्रों में भी लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों की आंदोलन की धमकी देने के बाद पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की गई। करीब आधे घंटे तक ही ग्रामीणों को पानी मिल सका। इससे ग्रामीण खफा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने यदि ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि गगास पेयजल पपिंग योजना से कुमांऊ इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिरिक्त भूमि प्रभावित गांवों को 25 प्रतिशत पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर संस्थान के निर्माण के समय समझौता हुआ। लेकिन पेयजल योजना की अवधि पूरी होने के चलते आये दिन पेयजल योजना खराब हो जाती है। इससे ग्रामीणों को कई परेशानी होती हैं। क्षेत्र के गौचर, ब्लाक, पालीटेक्निक कॉलोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पेयजल दिया जाता है। लेकिन जीर्ण-शीर्ण योजना से पेयजल सुचारू नहीं होने से आये दिन गांव व इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं व स्टाफ के लोग प्रभावित रहते हैं। जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करता है। लेकिन ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। इधर, ढढोली के ग्रामीणों ने ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में विभाग द्वारा भूमि प्रभावित परिवारों को करार के अनुसार पेयजल नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी बीरेन्द्र बजेठा, मनोज अधिकारी, ग्राम प्रधान अनिता बजेठा, वार्ड सदस्या रेनू बजेठा, रजनी, रेखा, भूपाल सिंह बजेठा, कुवंर सिंह बजेठा, जगत सिंह, गणेश पाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 646046 801398Shame on the search Google for no longer positioning this submit higher! Come on over and seek advice from my website. 926393

  2. 831089 826319Fairly uncommon. Is likely to appreciate it for people who consist of community forums or anything, internet internet site theme . a tones way for the client to communicate. Exceptional job.. 688008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *